Saturday, August 12, 2017

Current GK September 2017 Part-1


1 August

1-  पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी 45 दिनों के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गये है।

2-  नीति आयोग के vice-chairman अरविन्द पनगढ़िया ने पद से इस्तीफा दे दिया और 31 अगस्त इस पद पर उनका आखिरी दिन होगा।

3-  England टीम के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिगवुड टी-20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज (41) खिलाड़ी बन गये है।

2 August

1-  171 रनों की पारी की बदौलत भारत को महिला विश्व कपके फाइनल में पहुँचाने वाली बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को पंजाब सरकार ने पुलिस में DSP पद पर नियुक्त किया है।

2-  2017-18 की पहली द्धिमसिक मौद्रिक नीति समीक्षा में RBI ने रेपो रेट को 6.25 से घटाकर 6% कर दिया।

3 August

1-  भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने 50वें टेस्ट match में 13वां शतक लगाने के साथ ही 4000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए।

2-  भारतीय सलामी बल्लेबाज के.एल. राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट match की पहली पारी में 57 रन बनाकर लगातार 6 टेस्ट पारियों में अर्द्धशतक लगाने के राहुल द्रविड़ और गुंडप्पा विश्वनाथन के record की बराबरी कर ली।

3-  ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खुमैनी ने हसन रूहानी को दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

4-  3 अगस्त 1886 को झाँसी के चिरगांव कस्बे में हिंदी भाषा के प्रसिद्द कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ था।

5-  दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने 3 अगस्त, 1996 को एटलांटा ओलम्पिक में कांस्य पदक के रूप में टेनिस में भारत का एकमात्र ओलम्पिक पदक जीता था।
6-   
4 August

1-  फिनलैंड में चल रही junior विश्व कुश्ती championship के 59 किलोग्राम भारवर्ग में मंजू कुमारी ने भारत को कांस्य पदक दिलाया है।

2-  भारतीय स्पिनर रविचंद्रन आश्विन श्रीलंका के खिलाफ कोलम्बो टेस्ट के दूसरे दिन अर्द्धशतक पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले और 200 wicket पूरा करने वाले cricketer बन गये।

3-  4 अगस्त 1961 को अमेरिका के 44वें और देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म हुआ था।

4-  विश्व एथलेटिक्स championship में ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह ने 10,000 मीटर दौड़ में दो बार गिरने से बचने के बावजूद पहला स्थान हासिल किया।

5-  साइना नेहवाल 4 अगस्त, 2012 को लन्दन ओलपिंक में कांस्य पदक जीतकर भारत को ओलम्पिक में पदक दिलाने वाली पहली शटलर बनी थी।

5 August

1-  NDA उम्मीदवार वैंकेया नायडू को देश के 13वें उप-राष्ट्रपति चुन लिए गये।

2-  श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट match में नुवान प्रदीप का wicket लेकर स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने अपना 26वां 5 wicket हॉल पूरा किया और हरभजन सिंह का record तोड़कर दूसरे स्थान पर आ गये।

3-  पाकिस्तान में गठित हुई नई कैबिनेट में दर्शन लाल पिछले 20 वर्षो में मंत्री बनने वाले पहले हिन्दू है।

4-  5 अगस्त 1914 को अमेरिका में दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया था। यह सिग्नल ओहायो राज्य के क्लीवलैंड में ईस्ट 105 स्ट्रीट और युक्लिड एवेन्यू के बीच लगाया गया था।

5-  भारतीय निशानेबाज अंकुर मितल ने कजाकिस्तान में चल रही 7 वीं एशियन शार्टगन championship की पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया।

6-  भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने Mumbai में चीन के नंबर 1 पेशेवर मुक्केबाज जुल्फीकार माइमाइयाली को दोहरे ख़िताब की फाइट में हरा दिया।

6 August

1-  लंदन में जारी विश्व एथलेटिक्स championship में अमेरिकी स्प्रिंटर टोरी बॉवी 0.01 seconds के अंतर से महिला 100 मीटर दौड़ की विजेता बनी।

2-  श्रीलंका को दूसरे match में पारी और 53 रनों से हराकर भारतीय कप्तान विराट कोहली कोलम्बो में दो टेस्ट जीतने वाले पहले विदेशी कप्तान बन गये है।

3-  6 अगस्त 1945 को द्धितीय विश्व युद्ध के दौरान दुनिया में पहली बार अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर लिटिल बॉयनामक परमाणु बम गिराया था।

7 August

1-  England ने अपनी ही धरती पर 19 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरिज जीत हासिल की।

2-  अपने career में 9 बार विश्व record तोड़ने वाली और 4 बार की ओलम्पिक चैंपियन आस्ट्रेलियाई एथलीट बैटी कुथवट का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

3-  भारतीय पुरुष और महिला टीम ने 27 से 30 July तक आयोजित हुए चौथे बाली कप अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबाल tournament में कांस्य पदक जीत लिया है।

4-  7 अगस्त 1944 को अमेरिका में पहला स्वचालित इलेक्ट्रिक कैलकुलेटर हॉवर्ड मार्क वनपेश किया गया था।

8 August

1-  8 august 1942 को ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आन्दोलनशुरू करते हुए देशवासियों से करो या मरोका नारा दिया था।

2-  रांची में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान विशाल कुमार की जयपाल सिंह स्टेडियम काम्प्लेक्स में स्थित कुश्ती संघ कार्यालय में करंट लगने से मौत हो गई।

3-  ट्रैप शूटर और ओलम्पियन केनान चेनाई ने कजाकिस्तान में चल रही 7वीं एशियन शार्टगन championship की पुरुष ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

4-  अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पछाड़कर चीनी internet company टेंसेंट के chairman मा हुवाटेन देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये है।

9 August

1-  रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पी.वी. सिन्धु ने आंध्र प्रदेश सरकार में डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभाल लिया है।

2-  दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति जैकब संसद में अपने खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव में 177 के मुकाबले 198 मतो से जीत गये है।

3-  अजमेर (राजस्थान) से बीजेपी सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संवारकर जाट का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

10 August

1-  cancer से जूझ रहे अभिनेता सीताराम पांचाल का निधन हो गया।


                            Current GK August 2017 Part-3







No comments:

Post a Comment