Friday, September 22, 2017

Current GK October 2017 Part-2


11 September

1-  पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई अंडर-19 team में चयन हुआ है।

2-  भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा की पूर्व स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने यूएस ओपनमें मिक्स्ड और महिला डबल्स के ख़िताब जीत लिए है।

3-  11 September 1895 को पेन (महाराष्ट्र) कस्बे में भूदान आन्दोलन के प्रणेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रसिद्द गाँधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म हुआ था।

4-  स्वामी विवेकानंद ने 11 September 1893 को शिकागो (अमेरिका) में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन के अपने ऐतिहासिक भाषण में अमेरिकावासियों को भाईयो-बहनों कहकर संबोधित किया था।

12 September

1-  भारतीय बैंडमिन्टन संघ ने पूर्व खिलाड़ी पादुकोण को खेल में योगदान करने के लिए lifetime achievement award से सम्मानित करने का फैसला लिया है।

2-  मौजूदा विंबलडन चैंपियन गार्बीन मुगुरुजा टेनिस में 22 साल बाद विश्व नंबर 1 बनने वाली पहली महिला स्पैनिश खिलाड़ी बन गई है।

3-  अमेरिकी आर्टिस्ट ऐरा घजार्यन ने दुनिया का सबसे छोटा हस्तनिर्मित शतरंज सेट बनाया है जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

13 September

1-  सिंगापुर में हलीमा याकूब को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुन लिया गया है।

2-  वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम की वैश्विक मानव पूंजी सूचकांक -2017रिपोर्ट के अनुसार, सूचकांक में भारत पिछले साल के 105वें स्थान से बढ़कर 103वें स्थान पर आ गया है।

3-  श्रीलंका में सम्पन्न हुई दूसरी वेस्टन एशिया यूथ शतरंज championship में भारत के ऋषभ शाह ने दो कांस्य पदक अपने नाम किये है।

4-  पांच वर्षीय तीरंदाज डॉली शिवानी ने 10 मीटर की दूरी से 11 minute में 103 तीर दागकर india book of records और Asia book of records में अपना नाम दर्ज कराया है।

14 September

1-  हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लीला’ ( लर्निंग इंडियन लैंग्वेज विद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) mobile apps launch किया।

2-  14 September 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया था। इसी वजह से 14 September को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

3-  14 September 1959 को चंद्रमा की सतह पर पहला मानव-निर्मित यान लुनिक-2पहुंचा था, जो रूस ने launch किया था।

4-  जैकी माइली नाम की अमेरिकी महिला के पास 8,026 टेडी बियर है, जिसके साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बड़े टेडी बियर कलेक्शन के लिए दर्ज किया गया है।

5-  उज्बेकिस्तान में सम्पन्न हुई एशियन एज-ग्रुप एक्वाटिक championship में भारतीय दल के तैराकों ने देश के नाम 47 पदक किये है।

15 September

1-  15 September 2008 को अमेरिका की बड़ी वित्तीय company में से एक लीमन ब्रदर्स ने खुद को दिवालिया घोषित किया था और उस समय इसका मूल्याकन करीब Rs 44,275 अरब था।

2-  15 September 1861 को कर्नाटक में engineer और मैसूर के दीवान रहे एम.विश्वेशरैया का जन्म हुआ था और उनके जन्मदिन के अवसर पर ही भारत में इंजिनियर्स डे मनाया जाता है।

3-  रियलिटी शो बिग बॉसका हिस्सा रह चुके पहलवान संग्राम सिंह ने पहली केडी जाधव इंटरनेशनल कुश्ती championship का ख़िताब अपने नाम कर लिया।

16 September

1-  असम विधानसभा ने एक विधेयक पारित किया है कि जिसके तहत यदि राज्य सरकार के कर्मचारी अपने अभिभावकों और दिव्यांग भाई-बहनों की देखभाल नही करेंगे तो उनके मासिक वेतन में 10% की कटौती की जाएगी।

2-   अभिनेता सलमान खान को ब्रिटिश संसद ने ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड 2017से सम्मानित किया है।

3-  निर्मोही अखाड़ा के महंत और अयोध्या राम जन्मभूमि मामले में पक्षकार महंत भास्कर दास का सुबह 88 साल की उम्र में निधन हो गया।

4-  वायुसेना के मार्शेल अर्जन सिंह का दिल्ली में 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

17 September

1-  विंडीज team के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 100 छक्के और फिर सर्वाधिक 106 छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गये है।

2-  धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरिज के पहले मैच में अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट career का 100वां अर्द्धशतक पूरा किया।

3-  पिकासो ऑफ़ इंडियाकहे जाने वाले चित्रकार एम.एफ.हुसैन का जन्म 17 September 1915 को हुआ था।

4-  पी.वी. सिंधु कोरिया ओपन सुपर सीरिज का ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई।

5-  गुजरात के नर्मदा नदी पर बने भारत के सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर नर्मदा बांधको 56 वर्षो बाद देश को समर्पित कर दिया।

6-  बेंगलूर (कर्नाटक) की जेल में बंद AIADMK की पूर्व महासचिव वी.के. शशिकला को कथित तौर पर विशेष सुविधाएँ मिलने के मामले का खुलासा करने वाली तत्कालीन DIG डी. रूपा को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है।

7-  तुर्की में सम्पन्न हुई अहमद कोमर्ट इंटरनेशनल मुक्केबाजी championship में भारत की युवा महिला मुक्केबाजों ने 1 स्वर्ण सहित 9 पदकों पर कब्जा जमाया।

8-  स्पेन की ऐना कैरास्को को व्यक्तिगत विश्व championship मोटर बाइक रेस जीतने वाली पहली महिला बन गई।

9-  भारत ने बारिश से बाधित पहले match में ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों (D/L) से हराकर 7 वीं वनडे जीत दर्ज की।

10-101 वर्ष और 110 दिन की उम्र में एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) की ईरीन को दक्षिणी आस्ट्रेलिया में 14,000 फीट की ऊंचाई से ड्राइव लगाकर विश्व की सबसे उम्रदराज महिला स्काइडाइवर बन गई।

18 September

1-  IT company infosys में MD CEO पद से विशाल सिक्का के इस्तीफे के एक माह के भीतर company के vice president संजय राजगोपालन ने इस्तीफा दे दिया है।

2-  केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 1984 batch के असम-मेघालय कैडर के IPS officer वाई.सी.मोदी को राष्ट्रीय जाँच एजेन्सी (NIA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है।

3-  18 September, 1977 को पहली बार एक ही फ्रेम में चंद्रमा और पृथ्वी की तस्वीर ली गई थी।

4-  तुर्कमेनिस्तान में चल रहे 5वें एशियन इंडोर और मार्शेल आर्ट खेलोंकी पेंटाथलॉन स्पर्धा में एथलीट पूर्णिमा हेमब्रम ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

19 September

1-  भारतीय आल-राउंडर युवराज सिंह तेज गेंदबाज के एक ओवर में 6 छक्के मारने वाले विश्व के एकमात्र खिलाड़ी है। युवराज ने यह उपलब्धि 19, September 2007 को टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रांड के ओवर में हासिल की थी।

2-  भारत के ओलम्पिक्स में डेब्यू करने के 100 साल बाद 19 September, 2000 को सिडनी में वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी देश की पहली महिला ओलंपिक पदक की विजेता बनी थी।

3-  19 September, 1893 को न्यूजीलैंड महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बना था।

4-  19 September, 1965 को अमेरिकी राज्य ओहायो के युक्लिड में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ था।

5-  स्कॉटलैंड के साइक़लिस्ट मार्क बेमोंट ने अपनी साइकिल से 79 दिनों में पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

20  September

1-  भारत की मिडल-डिस्टेंस रनर पी.यू. चित्रा और गोविंदन लक्ष्मणन ने तुर्कमेनिस्तान में चल रहे 5वें एशियन इंडोर और मार्शेल आर्ट्स खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

2-  20 September 1946 को फ़्रांस में प्रथम कान्स फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ था।

3-  दुनिया को संभावित परमाणु युद्ध से बचाने वाले सोवियत अधिकारी स्तानिस्लाव पेत्रोव का निधन हो गया है।  




No comments:

Post a Comment