Thursday, December 21, 2017

Opportunity (अवसर) का उपयोग


एक बार एक customer चित्रों की shop पर गया उसने वहां पर अजीब से चित्र देखे। पहले चित्र में चेहरा पूरी तरह बालों से ढका हुआ था और पैरो में पंख थे। एक दुसरे चित्र में सिर पीछे से गंजा था।

customer ने पूछा- यह चित्र किसका है?

दुकानदार ने कहा- अवसर का।

customer ने पूछा- इसका चेहरा बालों से ढका क्यों हैं? 

दुकानदार ने कहा- क्योंकि अक्सर जब अवसर आता है तो मनुष्य उसे पहचानता नही है।

customer ने पूछा- और इसके पैरो में पंख क्यों है?

दुकानदार ने कहा- वह इसलिए कि यह तुरंत वापस भाग जाता है, यदि इसका उपयोग न हो तो यह उड़ जाता है

customer ने पूछा- और यह दूसरे चित्र में पीछे से गंजा सिर किसका है?

दुकानदार ने कहा- यह भी अवसर का है। यदि अवसर को सामने से ही बालों से पकड़ लेगे तो वह आपका है। अगर आपने उसे थोड़ी देर से पकड़ने की कोशिश की तो पीछे का गंजा सिर हाथ आएगा और वो फिसलकर निकल जायेगा।

वह customer इन चित्रों का रहस्य जानकर हैरान था, पर अब वह बात समझ चुका था।

करियर मंत्र: आपने कई बार दुसरो को यह कहते हुए सुना होगा या खुद भी कहा होगा कि ‘हमे अवसर ही नही मिला।‘ लेकिन यह अपनी जिम्मेदारी से भागने और अपनी गलती को छुपाने का बस एक बहाना है। ईश्वर ने हमे ढेरो अवसरों के बीच जन्म दिया है। अवसर हमेशा हमारे सामने से आते-जाते रहते है, पर हम उन्हें पहचान नही पाते या पहचानने में देर कर देते है। और कई बार हम सिर्फ इसलिए चूक जाते है, क्योंकि हम बड़े अवसर की ताक में रहते है, पर अवसर बड़ा या छोटा नही होता। हमे हर अवसर का भरपूर उपयोग करना चाहिए। आज भले ही हमें वह न मिले, जो हम चाहते है, मगर उस ओर बढ़ाया गया एक कदम एक न एक दिन हमें मनचाही सफलता जरुर 
दिलवाएगा।




                                Voice of Love (प्यार की आवाज)



No comments:

Post a Comment