Friday, February 16, 2018

डायबिटीज को कम करने के लिए पांच व्यायाम

Five Exercises to Reduce Diabetes



Five Exercises to Reduce Diabetes

नियमित व्यायाम के फायदों से हम सब वाकिफ है, फिर भी व्यायाम बहुत कम लोगो की lifestyle का हिस्सा बन पाता है। diabetes पीड़ितों के लिए medicine और खानपान के साथ कौन से व्यायाम रहते है फायदेमंद आईये जानते है-

विभिन्न research, diabetes को control में रखने में व्यायाम को भूमिका को accept करते है। नियमित व्यायाम न केवल activity बढ़ाता है, बल्कि टाइप-2 diabetes को पूरी तरह control रखने में भी मदद कर सकता है। सही व्यायाम blood में sugar की ज्यादा मात्रा होने के बावजूद कई problem को बढ़ने से रोक देता है। व्यायाम शुरू करने से पहले अपने doctor से परामर्श जरुर करें। diabetes के मरीज की आयु व् sugar की स्थिति के अलावा दिल की सेहत भी मायने रखती है। इसी आधार पर हर किसी की जरूरत के अनुरूप व्यायाम की सलाह दी जाती है। एक सप्ताह में कम से कम 200 से 250 minute aerobics व् अन्य व्यायाम करें।

क्या-क्या है व्यायाम के फायदे

1-  दिल से जुड़ी बीमारियाँ व् heart stroke का खतरा कम होता है।

2-  नियमित रूप से व्यायाम करने से नीद अच्छी आती है।

3-  tension से लड़ने में मदद मिलती है।

4-  हानिकारक cholesterol और रक्तचाप कम होता है।

5-  दैनिक कार्यो के लिए पर्याप्त energy मिलती है।

6-  diabetes के मरीजों के लिए अपना weight control में रखना जरूरी होता है। नियमित व्यायाम से यह संभव है।

7-  blood में sugar के बढ़े हुए स्तर से body का रक्तचाप प्रभावित होता है। नियमित व्यायाम से रक्तचाप बेहतर होता है और blood पुरे body में आसानी से पहुंच पाता है।

ये पांच व्यायाम करेगे मदद

Walking: टाइप-2 diabetes से निबटने में नियमित टहलने को सबसे उपयोगी माना जाता है। सप्ताह में कम से कम 250 minute जरुर टहलें। इसके लिए सप्ताह में छह दिन 40 से 45 minute तक आपको टहलना होगा। office में भी active रहने की कोशिश करें। हर दो घंटे पर पांच minute जरुर टहलें।

Weight Training: weight training मांशपेशियों को मजबूत बनाती है। टाइप-2 diabetes के मरीजों के लिए मजबूत मांशपेशियां बहुत जरूरी होती है। अपने diabetes management plan के तहत सप्ताह में पांच दिन तीन किलो तक के weight से पांच से दस minute weight training करें।

योगासन: नियमित रूप से योगासन करने से fat कम होती है, insulin control में रहता है और तंत्रिका तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। योगासन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इसे किसी भी time कर सकते है।

Cycling: नियमित रूप से cycling करने से दिल मजबूत बनता है और फेफड़े बेहतर तरीके से काम कर पाते है। cycling चलाने से body के विभिन्न हिस्सों में रक्तसंचार बेहतर होता है और weight को control रखने में भी मदद मिलती है।

तैराकी: diabetes के मरीजों में खासतौर पर पैर की ओर रक्तसंचार कम हो जाता है। तैराकी में टहलने या jogging की तरह पैरों पर ज्यादा जोर लगाने की जरूरत नही पड़ती और पूरे body का  व्यायाम भी हो जाता है।










No comments:

Post a Comment