Friday, February 2, 2018

Current GK February 2017 Part-3


21 January

1-      international space station (ISS) ने पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए 7,000 दिन पुरे कर लिए है

2-      21 जनवरी, 1954 को अमेरिका की तत्कालीन प्रथम महिला मेमी आइजनहॉबर ने दुनिया की पहली परमाणु उर्जा से संचालित पनडुब्बी ‘यूएसएस नॉटिलस’ को launch किया था।

3-      राजकुमार राव ने 63वें ‘जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018’ में दो पुरस्कार जीते है। उन्हें film ‘ट्रैप्ड’ के लिए बेस्ट एक्टर(क्रिटिंग) और ‘बरेली की बर्फी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार मिला है।

4-      21 जनवरी, 1958 को देश में स्वतंत्र भारत का पहला ‘कॉपीराइट अधिनियम-1957’ लागू हुआ था, जो मौलिक रचनाओं के अधिकारों को सुरक्षित करता है।

5-      63वें ‘जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018’ में हिंदी मीडियम’ के लिए इरफान खान ने बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) का award जीता, जो इस केटेगरी में उनका पहला फिल्मफेयर है।

6-      63वें जियो फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018’ में बेस्ट film का पुरस्कार साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ को मिला।

6- भारतीय सेना के सबसे उम्रदराज सैनिक रिटायर्ड मेजर एफ.के.के.सरकार का 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया
  
22 January

1-  तेहरान international sports film festival में ‘सुल्तान’ के लिए अली अब्बास जफर को best director, सलमान खान को best actor और अनुष्का शर्मा को best actress का award दिया गया है।

2-  22 जनवरी, 1898 को रिगा (वर्तमान लातविया) में सोवियत film निर्माता सर्गेई आईजेंसटाइन का जन्म हुआ था जिन्हें मोंटाज तकनीक का जनक कहा जाता है।

3-  बाल विवाह और दहेज़ के खिलाफ बिहार सरकार के सामाजिक अभियान में करीब 4.5 करोड़ लोगो ने लगभग 14,000 किलोमीटर की मानव श्रिंखला बनाकर हिस्सा लिया।

23 January

8-      आस्ट्रेलियाई स्पिनर लॉयड पोप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में England के 8 बल्लेबाजों को out करने के साथ अंडर-19 cricket विश्व कप के एक match में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (8/35) वाले गेंदबाज बन गये

9-      श्रीलंकाई बल्लेबाज हसिता बॉयगोडा ने प्लेग लीग क्वार्टरफाइनल match में केन्या के खिलाफ 191 रनों की पारी खेलने के साथ 6 दिनों के भीतर ही U-19 वनडे इतिहास के सबसे बड़े score का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

10-  पूर्व अंतर्राष्ट्रीय football खिलाड़ी जॉर्ज वियाह ने अफ़्रीकी देश लाइबेरिया के रूप में शपथ ले ली है।

11-  23 जनवरी, 1897 को कटक (ओड़िसा) में जन्मे स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ था।

12-  अभिनेता शाहरुख़ खान को दावोस (स्वीटजरलैंड) में विश्व आर्थिक मंच (WEF) सम्मेलन में 24वें क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

24 January

1-      ऑस्कर में 21वीं बार नोमिनेशन मिलने के साथ ही Hollywood actress मेरिल स्ट्रीप ने एक्टर के तौर पर सर्वाधिक नोमिनेशन मिलने का खुद का record तोड़ दिया है

2-      मेजबान बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय सीरिज के match में पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का एक मैदान पर सर्वाधिक 2514 वनडे रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

3-      24 जनवरी, 1950 को संविधान ने ‘जन-गण-मन’ को देश के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया था।

25 January

1-      ‘HT indias most stylish 2018’ awards में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भारत की ‘most stylish female’ और अभिनेता शाहिद कपूर को ‘most stylish male’ का award मिला

2-      google की parents company अल्फाबेट ने cyber सिक्यूरिटी business ‘क्रोनिकल’ शुरू किया जो cyber हमले का पता लगाकर उसे रोकने में company की मदद करेगी।

3-      25 जनवरी, 1882 को लन्दन में जन्मी वर्जीनिया ने द वोएज आउट कम आउट, जैकब्स रूम व लाइफहाउस समेत कई किताबें और लेख लिखे थे।

4-      25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था और यह भारत का 18वां राज्य बना था।

5-      25 जनवरी, 1950 को देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी।

26 January

1-      मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में जारी तीसरे टेस्ट match में 41 रन बनाते ही विराट कोहली ने टेस्ट cricket में बतौर भारतीय कप्तान सर्वाधिक रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी का record तोड़ दिया

2-      हंगरी की टिमिया बाबोस और फ़्रांस की क्रिस्टीना मदेनविच ने फाइनल में इकितिरीना मकारोवा एवं एलिना वेसनिना को 6-4, 6-3 से हराकर आस्ट्रेलियन ओपन में महिला डबल्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया।

3-      world bank के मुख्य अर्थशास्त्री पॉल रोमर ने ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

4-      दिग्गज बंगाली अभिनेत्री सुप्रिया देवी (85) का kolkata में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

5-      ईडन गार्डन्स (kolkata) में फाइनल मुकाबले में राजस्थान को 41 रनों से हराकर दिल्ली ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी का ख़िताब अपने नाम किया।

27 January

1-      आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में विश्व नंबर-1 सिमोना हैलेप को हराकर विश्व नंबर 2 डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने career का पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया

28 January

1-      नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और बच्चों को गुलामी से बचाने के उनके प्रयत्नों पर आधारित documentary ‘कैलाश’ ने ‘सनडांस फिल्म फेस्टिवल’ में यूएस ग्रैंड ज्यूरी  प्राइज: डॉक्यूमेंट्री’ जीता है

2-      विश्व नंबर 2 स्वीटजरलैंड के खिलाड़ी रॉजर फेडरर को आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन चिलिच को मात देकर 20 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीतने वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गये।

3-      चेक गणराज्य के निवर्तमान राष्ट्रपति मिलोश जेमन ने अपने प्रतिद्धन्द्धी और स्वतंत्र उम्मीदवार जीरी द्राहोस को हराकर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है।

4-      फ़्रांस में स्थित एफिल टावर के निर्माण में 2 वर्ष, 2 महीने और 5 दिन का समय लगा था। एफिल टावर का निर्माण कार्य 28 जनवरी, 1887 को शुरू हुआ था।

5-      28 जनवरी, 1865 को दुधिके (पंजाब) में क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ था।

6-      oxford dictionary ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में घोषणा करते हुए ‘आधार’ को ‘Hindi Word of the Year’ माना और dictionary में जगह दी।

29 January

1-      गणतंत्र दिवस की परेड में तीनों सेनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पंजाब रेजीमेंट और अर्द्धसैनिक बलों में ITBP को बेस्ट मार्चिंग दल का पुरस्कार दिया गया है

2-      141 वर्ष के test cricket इतिहास में खेले गये 2294 test match में भारतीय पेसर इरफान पठान एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जिन्होंने किसी टेस्ट match के पहले over में हैट्रिक झटकी है।

3-      29 जनवरी, 1996 को फ़्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति जैक्स शिराक़ ने घोषणा की थी कि फ़्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नही करेगा।

4-      29 जनवरी, 1780 को ब्रिटिश भारत की तत्कालीन राजधानी कलकत्ता (kolkata)
में देश का पहला ‘हिकीज बंगाल गजट’ प्रकाशित हुआ था।

5-      1981 batch के विदेश सेवा अधिकारी और विदेश मंत्रालय में आर्थिक सम्बन्ध सचिव विजय केशव गोखले ने भारत के विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया

30 January

1-      महाराष्ट्र के पालघर से BJP के सांसद चिंतामन वंगा (67) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

2-      पूर्व विश्व नंबर 1 भारतीय शटलर प्रकाश पादुकोण भारतीय बैंडमिन्टन संघ (BAI) के पहले लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गये है।

3-      अमेरिकी जाँच एजेंसी FBI के 2 महीने तक कार्यकारी प्रमुख रहे और उप-निदेशक एन्ड्रयु मैकेब ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

4-      लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना का नया डायरेक्टर ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) का कार्यभार संभाल लिया।

31 January

1-      नासा ने 31 जनवरी, 1961 को मरकरी रैडस्टोन राकेट की मदद से अन्तरिक्ष में पहली बार हैम नामक चिम्पैंजी भेजा था, जिसका मकसद इंसानों पर अन्तरिक्ष के प्रभावों को जानना था

2-      31 जनवरी, 1958 को अमेरिका ने अपना पहला सैटलाइट ‘एक्सप्लोर-1’ अन्तरिक्ष में launch किया था।

3-      ‘make in india’ के तहत बनाई गई स्कॉर्पीन श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी ‘करंज’ को launch कर दिया गया है।

4-      बीजेडी के लोकसभा सांसद भतृहरि महताब को 2017 का उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार दिया गया।



  



No comments:

Post a Comment