Sunday, February 25, 2018

Current GK March 2018 Part-2



11 February

1-      न्यू वर्ल्ड वेल्थ की report के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची में 61 लाख करोड़ की सम्पत्ति के साथ मुंबई 12वें स्थान पर है

2-      रूस की इवजीनिया मिदवेदवा ने विंटर ओलपिंक में महिलाओं की शार्ट फॉर्मेट फिगर स्केटिंग में 81.06 अंक हासिल कर अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

3-      विंटर ओलपिंक में कनाडा के टेड-जैन बोमैन ने 0.002 सेकंड्स के फोटो फिनिश से 5000 मीटर स्पीड स्केटिंग स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया।

4-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के शाही महल पहुंचने वाले पहले विदेशी नेता बन गये है।

5-      पाकिस्तान की वरिष्ठ मानवाधिकार वकील और कार्यकता आसमा जहाँगीर का 66 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया।

6-      पुणे (महाराष्ट्र) के रोहन मोरे ओशन चैलेंज पूरा करने वाले विश्व के सबसे युवा और पहले एशियाई तैराक बन गये है।

7-      11 फरवरी, 1847 को अमेरिकी राज्य ओहायो में महान अविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ था।

8-      दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ आन्दोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 27 वर्ष की जेल के बाद 11 फरवरी, 1990 को रिहाई मिली थी।

12 February

1-      11 महीने पहले हुए हादसे में चोटिल हुए कनाडा के मार्क मैकमॉरिस ने विंटर ओलम्पिक में पुरुषों के स्नोबोर्ड स्लोपस्टाइल इवेंट्स का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया

2-      आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द इयर 2017 चुना है और इसके लिए उन्हें ऐलन बॉर्डर मेडल दिया गया।

3-      12 फरवरी, 1941 को oxford university के doctor की team ने पहली बार इंसान का पेनिसिलिन के injection की मदद से इलाज किया था।

4-      मानवों के ‘क्रमिक विकास सिद्धांत (theory of evolution) के प्रणेता वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म 12 फरवरी, 1809 को England में हुआ था।

13 February

1-      डेनमार्क की महारानी मारग्रेट के पति प्रिंस हेनरिक का रात को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया

2-      पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना (मोदीकेयर) से बाहर निकलने वाला पहला राज्य बन गया।

3-      सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवे match में वनडे career का 17वां और दक्षिण अफ्रीका सरजमीं पर पहला शतक जड़ा।

4-      13 फरवरी, 1911 को सियालकोट (अब पाकिस्तान) में मशहूर शायर फैज अहमद फैज का जन्म हुआ था।

14 February

1-      अमेरिका के स्नोबोर्ड खिलाड़ी शॉन वाइट तीन विंटर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष एथलीट बन गये है

2-      14 फरवरी, 1933 को मशहूर अदाकारा मधुबाला का जन्म हुआ था और उनकी पहली film बसंत के बाद उनका नाम मुमताज जहाँ बेगम से बदलकर ‘मधुबाला’ कर दिया गया था।

3-      YouTube की स्थापना 14 फरवरी, 2005 को पेपाल के तीन पूर्व कर्मचारियों ने की थी।

15 February

1-      नेपाल में राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी ने CPN-UML के प्रमुख के.पी. शर्मा को देश का 41वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है

2-      मेलबर्न में 15 फरवरी, 1932 को खत्म हुआ मेजबान आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का match 5 घंटे, 53 minute चला था जो cricket इतिहास का नतीजे वाला सबसे छोटा टेस्ट है।

3-      15 फरवरी, 1564 को इटली में जन्में वैज्ञानिक गैलिलियो गेलीली ने साल 1610 में बृहस्पति ग्रह की चार चंद्रमाओं की खोज की थी।

4-      15 फरवरी, 1903 को मॉरिस मिख्टॉम नामक शख्स ने खुद से बनाये टेडी बियर पहली बार बाज़ार में पेश किये थे।

5-      नीति आयोग के निदेशक (स्वास्थ्य) पद पर कार्यरत दिनेश अरोड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की आयुष्मान भारत योजना का निदेशक बनाया गया है।

6-      विंटर ओलंपिक में जर्मनी के ब्रूनो मास्सो और ऐलियोना सैवचैन्को की जोड़ी ने फिगर स्केट स्पर्धा का अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

7-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे match के दौरान विराट कोहली एक द्दिपक्षीय वनडे सीरीज में 3 शतक लगाने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे कप्तान बन गये।

16 February

1-      सेंचुरियन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अन्तर्राष्ट्रीय cricket में 600 catch लेने वाले भारत के पहले और विश्व के तीसरे विकेटकीपर बन गये

2-      16 फरवरी, 2005 को जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए ‘क्योटो प्रोटोकॉल’ अस्तित्व में आया था जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सभी देशों का कार्बन डाई ऑक्साइड और अन्य ग्रीन हाउस gas का उत्सर्जन कम करना था।

3-      क्यूबा क्रांति के जनक कहे जाने वाले फिदेल कास्त्रो ने 16 फरवरी, 1959 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

17 February

1-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और आखिरी वनडे match में अपना 28वां man of the match award जीतकर कप्तान विराट कोहली तीसरे सर्वाधिक man of the match award जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये है

2-      20 ग्रैंड स्लैम विजेता रॉजर फेडरर (36) टेनिस इतिहास में विश्व नंबर-1 बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गये है।

18 February

1-      18 फरवरी, 1930 को खगोलशास्त्री क्लाउड डब्ल्यू टॉमबॉ ने फोटोग्राफिक प्लेटों और ब्लिंक माइक्रोस्कोप की मदद से प्लूटो ग्रह की खोज की थी

2-      विश्व championship के रजत पदक विजेता अमेरिकी धावक किश्चियन कोलमैन ने यूएस इंडोर नेशनल championship में 60 मीटर की रेस 6.34 seconds मी पूरी कर हमवतन मॉरिस ग्रीन का 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

3-      दिल्ली की सौम्या बी. को national championship में महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वाकिंग स्पर्धा में 12 seconds से national record तोडकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

19 February

1-      मुंबई (महाराष्ट्र) के दिनेश शिवनाथ उपाध्याय ने 25.37 seconds में स्ट्रा से एक बोतल टोमैटो केचअप पीकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

2-      कनाडा की टेसा वर्च्यु स्कॉट मॉर ने विंटर ओलपिंक में अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए आइस स्केटिंग का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

3-      पेटीएम ने लॉ फर्म शार्दुल अमरचंद मंगलदास की मैनेजिंग पार्टनर पल्लवी श्राफ को उसकी(पेटीएम) पेरेंट्स कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शामिल किया गया है।

4-      19 फरवरी, 1878 को अमेरिकी अविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन को ‘फोनोग्राफ’ के लिए पेटेंट मिला था।

20 February

1-      भारत ने ओड़िसा तट स्थित अब्दुल कलाम द्धीप से परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

2-      नार्वे के हैवर्ड लॉरिजन ने 500 मीटर स्पीड स्केटिंग में 0.01 seconds से ओलम्पिक रिकॉर्ड तोडकर विंटर ओलम्पिक में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

3-      दुनियाभर में 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य विकास व मानवीय गरिमा को बढ़ावा देना है।

4-      20 फरवरी, 1987 को मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था और यह भारत का 23वां राज्य बना था।





  




No comments:

Post a Comment