Sunday, March 4, 2018

Current GK March 2018 Part-3



21 February

1-      नार्वे की क्रॉस-कंट्री स्कीवर मारित ओरगेन को 14वां पदक जीतने के बाद विंटर ओलम्पिक इतिहास की सबसे सफल एथलीट बन गई

2-      21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

22 February

1-      पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब ने 22 फरवरी, 2003 को विश्व कप में England के खिलाफ 161.3 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से cricket इतिहास की सबसे तेंज गेंद फेंकी थी

2-      22 फरवरी, 1997 को स्कॉटलैंड के वैज्ञानिकों ने दुनिया के पहले स्तनधारी जीव के क्लोन ‘डॉली भेड़’ बनाने की घोषणा की थी।

3-      22 फरवरी, 1732 को अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में देश के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म हुआ था।

4-      वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद तैनात अवनी चतुर्वेदी लड़ाकू विमान अकेले उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।

23 February

1-      पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज ऐडम गिलक्रिस्ट ने 23 फरवरी, 2002 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 212 गेंदों पर 200 रन बनाकर टेस्ट cricket में सबसे तेज दोहरे शतक का पूर्व england कप्तान इयन बाथम (220 गेंद) का record तोड़ा था

2-      भारत ने ओड़िसा तट से परमाणु क्षमता से सम्पन्न बैलिस्टिक missile ‘धनुष’ का सफल परीक्षण किया।

3-      संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ के उप-निदेशक जस्टिन फोर्सिथ ने पिछली संस्था ‘सेव द चिल्ड्रेन’ में 3 महिला कर्मचारियों से अनुचित व्यवहार के आरोपों के बाद इस्तीफा दे दिया।

24 February

1-      Bollywood की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 वर्ष की उम्र में अबू धाबी में निधन हो गया

2-      डेटा स्पेशलिस्ट company विशवर्क्स को 12वें best employer branding awards 2018 में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता company का award दिया गया है।

3-      सचिन तेंदुलकर द्वारा वनडे में दोहरा शतक लगाने के ठीक 5 साल बाद 24 फरवरी, 2015 को वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

4-      मेलबर्न (आस्ट्रेलिया) में जारी जिम्नास्टिक्स विश्व कप में कांस्य पदक जीतकर अरुणा बुद्धा इस tournament के इतिहास में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गई।

5-      पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेदुलकर 24 फरवरी, 2010 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में दक्षिण अफ्रीका match में वनडे cricket के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने थे।

6-      national हेरल्ड के एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ मिश्र (57) का चेन्नई के एक होस्पिटल में ‘मल्टीप्ल ऑर्गन फेल्योर’ के बाद निधन हो गया।

25 February

1-      विराट कोहली किसी विदेशी द्धिपक्षीय दौरे पर सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गये है

2-      भारतीय शटलर पारुपल्ली कश्यप ने आस्ट्रियन ओपन international challenge का एकल ख़िताब जीत लिया है, जो उनका तीन साल बाद पहला international ख़िताब है।

3-      चित्रदुर्ग (कर्नाटक) में रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेश निर्मित मानवरहित ड्रोन ‘रुस्तम-2’ का सफल परीक्षण किया।

26 February

1-      2010 एशियन गेम्स के स्वर्ण विजेता भारतीय बॉक्सर विकास कृष्ण ने सोफ़िया (बुल्गारिया) में 69वें स्ट्रैडजा मेमोरियल boxing championship में स्वर्ण पदक जीता है

2-      भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने सोफिया (बुल्गारिया) में 69वें स्ट्रैंडजा memorial boxing championship के final में मोरक्को के सैद मोरदाजी को हराकर लगातार दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत लिया है।

3-      पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐलन बॉर्डर ने 26 फरवरी, 1993 को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का टेस्ट में सर्वाधिक 10,122 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था।

4-      पूर्व कैबिनेट सचिव टी.एस.आर. सुब्रमण्यम (79) का निधन हो गया।

27 February

1-  दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 27 फरवरी, 2015 को विश्व कप match में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 गेंदों में वनडे इतिहास का सबसे तेज 150 स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

2-  न्यूजीलैंड की विपक्षी पार्टी ने 41 वर्षीय सिमोन ब्रिजेस को अध्यक्ष और पाउला बेनेट को उपाध्यक्ष चुना है। 

28 February

1-      20 बार के ग्रैंड स्लैम champion रॉजर फेडरर और 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने लॉरियस  ‘sportsman of the year’ का ख़िताब जीत लिया है

2-      28 फरवरी, 1953 को अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन और ब्रिटिश भौतिकशास्त्री फ्रांसिस क्रिक ने इंसानी शरीर में मौजूद DNA की घुमावदार सीढ़ीनुमा संरचना ‘डबल्स हेलिक्स’ की खोज की थी।

3-      28 फरवरी, 1928 को महान भौतिक विज्ञानी सी.वी.रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी जिसके कारण हर वर्ष भारत में 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाया जाता है।

4-      कांची कामकोटि पीठ के प्रमुख और 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का कांचीपुरम के एक निजी अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया।










No comments:

Post a Comment