Sunday, September 24, 2017

Fear के आगे Happy

fear & happy


विक्टर फ्रेंकल ने एक कॉन्संटेशन कैप में 3 साल बिताये। उन्होंने 39 books लिखी है, जिनमे men search for ultimate meaning’ भी है, जो अमेरिका की सबसे प्रभावशाली एक करोड़ books में शुमार है।

पॉल एलन के साथ बिल गेट्स ने पहली company ट्राफ़-ओ-डाटा शुरू की थी, जो विफल रही। उन्होंने दोबारा कोशिश की और Microsoft की उत्पत्ति हुई।

स्टीवन स्पीलबर्ग, यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलीफोर्निया स्कूल of थिएटर, फिल्म और टेलीवीजन में दाखिला पाने में  तीन बार विफल रहे थे। एक अन्य स्कूल में दाखिला मिलने के बाद उन्होंने निर्देशन सीखने के लिए बीच में ही पढाई छोड़ दी।

मशहूर लेखिका जे.के.रोलिंग एक तलाकशुदा सिंगल मदर थी और school में पढ़ाने के दौरान ही उन्होंने हैरी पॉटरनामक novel लिखना शुरू किया था। इस novel की success ने उन्हें अरबपति बना दिया।

success person विपरीत परिस्थितियों में तरक्की करने के कारण ही सफल हुए है। दृढ़ निश्चय और जूनून की बदौलत वे बड़ी से बड़ी बाधाये पार करने के लिए हर जरुरी कोशिश करते है। वे कठिन वक्त का सामना करना चाहते है, अपनी सीमाओं से उपर उठते है और रास्ते में आयी चुनौतियों का सामना करने से अधिक सशक्त बुद्दिमान होते जाते है। सबसे important है कि वे खुद पर भरोसा करते है। success person भय के साथ अपना नाता नये  सिरे से जोड़ते है। आप भी ऐसा कर सकते है।

विपरीत कार्य करे

वही करे, जिसे आप नही करना नही चाहते। जितनी जल्दी आप किसी कार्य में रूकावट महसूस करेगे, उतनी ही जल्दी आपको अपने भय पर बात करने या इससे निकलने की जरूरत महसूस होगी। जब आपका बिस्तर से बाहर निकलने का मन न करे तो जबरदस्ती बिस्तर से बाहर निकल जाए। जब किसी समारोह में जाने का मन न हो तो उसमे जरुर भाग ले। काम मन का नही तो पहले उसे ही करे। विपरीत काम करना turning point बन सकता है। इससे आपके लिए अगला कदम आसान हो जाता है।

समर्पण

problem पर छिद्रान्वेषण न करे। इनका सटीक समाधान तलाशे। इस भय को मिटा दे कि समाधान की दिशा गलत होगी। सपने कभी खुबसूरत लुभावने पैकेज में बंधकर नही आते। अवसर के द्वार तभी खुलते है, जब आप सर्वश्रेष्ठ प्रयास से काम को अंजाम देते है। सपने तभी साकार होते है, जब आप जोखिम उठाते है। जो चीजे आपको पीछे खीचती है, उन्हें सहजता से स्वीकार करे,उनके प्रति समर्पण करे और आगे बढ़ते रहे।

आधी-अधूरी जिन्दगी न जिए

अगला बड़ा खतरा मोल लेने से नही डरे, बल्कि खेदभरी जिन्दगी जीने से डरे। अपने तोहफे या प्रतिभा का इस्तेमाल नही होने से डरे न कि लज्जित होने या मुर्ख कहलाने से। सुकूनदायी दायरे में फंस जाने की स्थिति से डरे और अगली अच्छी पहल करने से न घबराए।

डर का सामना करे

भय को हावी न होने दे। खुद को चुनौती से निपटने के लिए तैयार रखे। मुश्किल लगने वाले कामो में सफलता हासिल करे। खुद को गलत साबित करे। खुद के ख़ारिज होने के भय से उबरे। विदेश दौरे पर जाए। language सीखे। जिस काम के बारे में आप पहले सोचते थे कि आपके लिए impossible है, उसे करते हुए अपने भय पर विजय पाए। जैसे ही आप भय पर हावी होने लगेगे, खुद में बदलाव महसूस करने लगेगे।

शुरुआत तो करे

एक ऐसी नई स्थिति बनाये, जिसमे आपको काम करने की असमर्थता महसूस हो। अपनी सीमाए निर्धारित करे। सम्मान पाने की चाहत रखे। क्रेडिट कार्ड का कर्ज चुकाए। नई जीवनशैली अपनाए। दूसरो पर निर्भर कम करे। इन सबकी आज से ही शुरुआत करे।

परिवेश ही सब कुछ होता है

अपने सभी नुकसानदेय रिश्तो से निजात पा ले। उनमे अपनी energy खपाना बंद कर दे। तय करे कि वे कौन-कौन पांच लोग है, जिन पर आपको सबसे ज्यादा समय बर्बाद करना पड़ता है? उधमी, लेखक और वक्ता जिम रोम बताते है, आप उन पांच लोगो का औसत है।

खुद को साहसी व्यक्तियों के बीच रखे। ऐसे लोगो के साथ वक्त बिताये, जिनमे हार का सामना करने का माद्दा है और जो कुछ अलग करना चाहते है। ऐसे लोगो की संगत करे, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीते है। दूसरो की मदद करते है।

अपनी शान बनाये रखे

बहाने न बनाये। समय बर्बाद करना छोड़े। आप कुशल है, उपयोगी है और सशक्त है। खुद की जिम्मेदारी ले। अतीत की success को याद करके उत्साह और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढे। खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करे। दूसरो को भी ऐसा करने में मदद करे।

अपने धन का सदुपयोग करे

फिजूलखर्ची पर लगाम दे। कर्ज से उबरे। प्रत्येक अनावश्यक खरीद के पीछे अपर्याप्त का भय जुड़ा रहता है। मै परिपूर्ण नही हूँ। मेरे पास पर्याप्त साधन नही है। जरूरी नही कि आपके पास हर नया गैजेट या जूता हो।

भय को भरोसे में बदले
डर की बजाय उन परिणामो पर फोकस करे, जिन्हें आप पाना चाहते है। बड़ी चुनौतियों ले। इस बात का भरोसा रखे कि आप बेहतर कर सकते है। आपके आज के चुनाव ही आपका भविष्य है। भय के साथ अपने रिश्ते को पुन: परिभाषित करे।


# इस article, टेस मार्शल की है, जो कि लेखिका, life coach व् blogger है। काउंसिलिंग साइकोलॉजी में एमए की पढाई। जोखिम लेने में यकीन रखती है।


                                                    www.theboldlife.com









No comments:

Post a Comment