Friday, December 22, 2017

Fear Left and Proceed (डर छोड़े, आगे बढ़े)

Fear Left and Proceed


भय। शंका। झिझक। ये तीन success की राह में सबसे बड़ी बाधा है। अक्सर जब हमे कोई रोमांचक अवसर मिलता है तो हम तब तक उस ओर कदम नही बढ़ाते, जब तक कि हमें शुरू से लेकर आखिर तक का रास्ता पता नही हो जाता। हम शुरुआत करने से डरते है, क्योंकि उसका नतीजा अनिश्चित है।

success लोग संशय या भय को अपने रास्ते की बाधा नही बनने देते। जब उन्हें कोई रोमांचक अवसर मिलता है तो उसमे तल्लीन हो जाते है। वे संभावनाओ को तलाशते है और उस मौके को भुनाने की कोशिश में लग जाते है- बिना किसी अपेक्षा या सफलता की guarantee की परवाह के। क्या आपने भी कभी ऐसा सोचा है कि काश, आप भी अवसरों को बिना भय के गले लगा सकते? अपनी मानसिक बाधाओं को शानदार सफलता के रास्ते में आड़े नही आने देते? यहाँ ऐसे ही चार उपाय बताये जा रहे है, जो आपकी मानसिकता को सफलता-क्रेंदित बना सकते है। आपके परिणामों को बेहतर दिशा दे सकते है।

क्यापर Focus करें

जब हमे अवसर मिलते है या हमारे सामने बड़े लक्ष्य होते है तो हमारे दिमाग में एक बड़ा सवाल पैदा होता है-लेकिन यह होगा कैसे?’ हमारा brain हमारी क्षमताओं पर संदेह करना शुरू कर देता है। उदाहरण के लिए, आपको लगता है कि आप एक best seller लेखक हो सकते है, ‘लेकिन यह होगा कैसे?’ हमारा brain याद दिलाने लगता है कि एक book लिखने की बुनियादी बातों के बारे में आपको जानकारी नही है। प्रकाशन-अनुबंध कैसे मिलेगा? आपने पहले कभी किसी book की marketing नही की है- और इसी तरह के दर्जनों संदेह आपमें झिझक पैदा कर देते है। फिर सोचते है कि जहां है वही ठीक है।

मै कहना चाहता हूँ कि इस बात की चिंता मत कीजिये कि कैसे होगा। चूँकि आपको परिणाम के बारे में नही पता है, इसलिए खुद को शुरुआत करने से मत रोकिये। हर कदम आगे की ओर रखिये। दुनिया को अपने इरादे बता दीजिये। और world आपको उसका प्रत्युत्तर देगा, आपके पास अवसर, संसाधन और वैसे लोगो को ठीक उस समय भेज कर, जिनकी आपको अपनी यात्रा में जरूरत होगी। आपकी यात्रा आपको वहां लेकर जाएगी, जहां जाना चाहते है... या उससे भी बेहतर स्थान पर।

रुकावटें आये तो नये रास्ते तलाशें

आपने शायद गायिका जेना स्टेनफील्ड की कहानी सुनी होगी। एक गीतकार और recording artist बनने का सपना पूरा करने के लिए जेना ने नेशविले में कई सालों तक कोशिश की। फिर उसे लगा कि उसकी यह कोशिश करना दीवार पर सर टकराने जैसा है। चूँकि वह गायन से बहुत प्यार करती थी, इसलिए हार मानने को तैयार नही थी। उसने दूसरा रास्ता अख्तियार करने का फैसला किया। नेशविले में record का अनुबंध पाने की कोशिश करने के बजाय उसने चर्चो में गाना शुरू कर दिया। लोगो को उसकी आवाज बहुत पसंद आई। वे उनकी CD की मांग करने लगे। लिहाजा उसने अदृष्ट में भरोसा जताया और अपने 10 गानों को record करने के लिए एक engineer की सेवा ली। जिस दिन उसने पहली बार अपनी CD को ब्रिकी के लिए रखा तो उससे हुई कमाई, job से पुरे हफ्ते में होने वाले कमाई से ज्यादा थी। जेना ने जल्दी ही यह जान लिया कि सफल होने के कई रास्ते होते है। उसने अपनी company शुरू की। आज उसकी company पूरी world में हर साल 50 से ज्यादा motivational संगीत program आयोजित करती है। आज वह success है।

रुकावटें अक्सर नई दिशा का संकेत देती है। उस दिशा का, जो आपको वहां पहुचने में मदद करेगी, जहां आप तेजी से जाना चाहते है।

भय का सामना कीजिये

बहादुरी की परिभाषा निडर होना नही है। इसकी परिभाषा है- भय को महसूस करना और इसके बावजूद वह करना, जिसे आप सही समझते है। वास्तविकता यह है कि अगर आप अपने life और काम को अगले स्तर तक ले जाना चाहते है, वही नही थमे रहना चाहते है, जहां आप है तो आपको अपने डर का सामना करना पड़ेगा। success लोग भय को महसूस करते है, लेकिन उसे अपने रास्तें में नही आने देते। वे जानते है कि अगर वे आगे नही बढ़ेंगे तो मौका हाथ से निकल जायेगा।

 america के भूतपूर्व अटार्नी जनरल और सीनेटर रॉबर्ट एफ. केनेडी ने कभी कहा था,’केवल वही लोग बड़ी सफलता हासिल कर सकते है, जो बुरी तरह असफल होने का साहस रखते है।मुझे पूरा यकीन है कि अगर कोई लक्ष्य थोडा सा डरावना नही है या आपके अंदर डर पैदा नही करता तो शायद वह हासिल किये जाने लायक नही है। अपने डर का आलिंगन कीजिये। life में जिस चीज में जोखिम होता है, वह सही अर्थो में मूल्यवान होती है।

मंजिल मिलने तक डटे रहें

हार नही माननी है- इस मूलमंत्र को याद रखिये। universe चाहता है कि आप अपनी अधिकतम क्षमता को पहचानें और अपने लिए ideal life का निर्माण करें। लेकिन यह हमेशा आसान नही होता। world आपके सामने ऐसी चुनौतियाँ पेश करती है, जो आपको अपनी वर्तमान क्षमता से अधिक प्रयास करने को प्रेरित करती है और आपको एक ऐसा मनुष्य बनाती है, जो अपने लिए इच्छित life का निर्माण करने में सक्षम हो।

और याद रखिये, जितनी बड़ी चुनौती होगी, उतना ही आप सीखेगे और उतना ही आप विकास करेगें, जितना उन चुनौतियों से पार पाने के लिए के लिए संघर्ष करेंगे।



# इस article के writer जैक कैनफील्ड’ america के famous writer और motivational speaker है। best seller book ‘chicken soup for soul’ श्रृंखला के सह-लेखक है। 




                                                   www.jackcanfield.com




                              Opportunity (अवसर) का उपयोग






No comments:

Post a Comment