Monday, February 12, 2018

Current GK March 2018 Part-1



1 February

1-      स्पिनर युजवेंद्र चहल 1 फरवरी, 2017 को बेंगलूर में England के खिलाफ हुए match में टी-20 में 6 wicket हॉल लेने वाले विश्व के दूसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे

2-      पहले india open मुक्केबाजी tournament में संजीत ने 91 किलोग्राम की सुपर हैवी केटेगरी के फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान के संजन तुर्सुनोव को मात देकर tournament में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

3-      आस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलियन लेबर पार्टी के सांसद डेविड फीने ने दोहरी नागरिकता के चलते इस्तीफा दे दिया है।

4-      1 फरवरी, 2003 को अन्तरिक्ष से लौटते वक्त स्पेस शटल कोलंबिया हादसे में कल्पना चावला और उनके 6 साथियों की मौत हो गई थी।

5-      1 फरवरी, 1884 को oxford English dictionary का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ था, जिसमे 352 पेज थे।

6-      कई महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के बेटे डियाज बालार्ट ने आत्महत्या कर ली।

2 February

1-      दिल्ली में 28 जनवरी से 1 फरवरी तक हुए पहले इंडियन ओपन बॉक्सिंग championship में भारतीय मुक्केबाजों ने 7 स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्वर्ण पदक जीतने में एम.सी.मैरीकाम,संजीत,मनीष कौशिक, विलाओ बसुमतर, लवलीना बोरगोहेन, पिंकी रानी और मनीषा शामिल रही।

2-      कानपुर में पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए राज्य का पहला बटरफ्लाई पार्क खुला।

3 February

1-      अंडर-19 विश्व कप फाइनल match में 101 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय सलामी मनजोत कालरा ‘man of the match’ award से नवाजे गये

2-      प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में राज्य के पहले दो दिवसीय एडवांटेड असम-ग्लोबल इंवेस्टर्स समित-2018 का उद्धाटन किया।

3-      तौरंगा (न्यूजीलैंड) में फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 8 wicket से मात देकर भारत ने सर्वाधिक 4 बार अंडर-19 विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

4-      रिकॉर्ड चौथी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय team की अगुवाई करने वाले 18 साल और 86 दिन के पृथ्वी शॉ tournament के इतिहास में सबसे कम उम्र में ख़िताब जीतने वाले कप्तान बन गये है।

4 February

1-      सेंचुरियन में भारत ने युजवेंद्र चहल के 5 wicket हॉल की बदौलत दूसरे वनडे match में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को उसके घर पर 118 के कम score पर आल आउट कर दिया

2-      4 फरवरी को दुनियाभर में विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगो को कैंसर के बारे में जागरूक करना है।

3-      4 फरवरी, 2004 को हॉवर्ड कॉलेज के छात्र मार्क जकरबर्ग और उनके साथियों ने मिलकर Facebook launch की थी।

5 February

1-      मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने देश में 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी

2-      उत्तर प्रदेश के मेरठ में 5 फरवरी, 1990 को जन्मे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पूर्व दिग्गज cricketer सचिन तेंदुलकर को first-class cricket में ‘0’ पर आउट करने वाले इकलौते गेंदबाज है।

6 February

1-      अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा के ‘अपोलो-14’ अंतरिक्षयान के कमांडर एलन शेपर्ड ने 6 फरवरी 1971 को पहली बार चाँद की सतह पर गोल्फ खेला था

2-      स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खां का जन्म उत्मंजई शहर (मौजूदा पाकिस्तान) में 6 फरवरी 1890 को हुआ था।

3-      भारतीय सेना के स्ट्रेटेजिक फ़ोर्स कमांड ने सुबह ओड़िसा के अब्दुल कलाम द्धीप से परमाणु सम्पन्न अग्नि-1A missile का सफल परीक्षण किया।

7 February

1-      पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुम्बले ने 7 फरवरी, 1999 को दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में सभी 10 wicket झटके थे

2-      7 फरवरी, 1992 को भारत में बनी पहली पनडुब्बी INS शल्की (एस 46) शिशुमार श्रेणी के तहत भारतीय नौसेना में शामिल की गयी थी।

3-      7 फरवरी, 1984 को नासा के अन्तरिक्षयात्री ब्रूस मेकैडलेस ने बिना यान से बंधे अन्तरिक्ष में चहलकदमी की थी जिसके बाद वह ऐसा करने वाले पहले शख्स बन गये।

4-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 55वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के सर्वाधिक 11 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

5-      उदयपुर की 14 वर्षीय गौरी सिंघवी ने मुंबई के जुहू बीच से गेटवे की करीब 48 किलोमीटर की दुरी 9 घंटे और 22 मिनट में तैरकर पूरी की है।

6-      भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी वनडे cricket में 200 विकेट झटकने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई है।

8 February

1-  9 फरवरी 1970 को जन्मे मैक्ग्रा cricket के तीनों फॉर्मेट मिलाकर सर्वाधिक 949 wicket लेने वाले तेज गेंदबाज भी है।

2-  8 फरवरी, 1941 को श्री गंगानगर (राजस्थान) में मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म हुआ था।

3-  समलैंगिक विवाह को मंजूरी देने के करीब एक साल बाद इसे खत्म करने वाला बरमूडा दुनिया का पहला देश बन गया है।

4-  8 फरवरी, 1963 को जन्मे पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्धीन एकमात्र खिलाड़ी है जिन्होंने अपने टेस्ट career के शुरूआती तीन दिनों में शतक लगाये है। 

9 February

1-      मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी को मणिपुर हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई

2-      नीति आयोग ने ‘स्वस्थ राज्य, प्रगतिशील भारत’ report जारी की जिसमें बड़े राज्यों की सूची में केरल शीर्ष पर है।

3-      दिल्ली से फिलिस्तीन की यात्रा पर निकलने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गये।

4-      फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रवर्तक मालविंदर सिंह और शिविन्दर सिंह ने company के board से इस्तीफा दे दिया है।

10 February

1-      दिल्ली में आयोजित हुए पहले खेलों इंडिया स्कूल गेम्स में हरियाणा 38 स्वर्ण पदक के साथ पहले स्थान पर रहा

2-      फिलिस्तीन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी मेहमानों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर’ दिया गया।

3-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे match में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने वनडे career के 100वें match में शतक जड़ दिया और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय व विश्व के 9वें खिलाड़ी बन गये।







                 Current GK February 2017 Part-3





No comments:

Post a Comment