Monday, February 26, 2018

आपकी जिन्दगी की दिशा

The Direction of your Life



The Direction of your Life

जो बदलाव आप ला सकते है, वह और कोई नही ला सकता। अगर आप अपना योगदान नही देते तो आपके सिवा उसे कोई और भी नही दे सकता। हमारी विशिष्ट क्षमताएं ही दुनिया को कुछ नया देने की सामर्थ्य रखती है।

आपने कभी न कभी यह बात जरुर सोची होगी कि आपकी जिन्दगी मायने रखती है या नही। हम सभी अपनी मर्जी के मालिक है और इस विषय में भी हम यह सोचने के लिए आजाद है कि हमारी life दुनिया में कोई नया बदलाव ला रही है या नही। पर इतना जरुर है कि हमारे ये विचार हमारी पसंद और कार्यो को रोजाना प्रभावित करते है। अगर हम इस पर विचार न करें तो हम हमेशा ही अपनी सोच की बनी-बनाई परिपाटी पर चलते रहेंगे। फिर चाहे वह हमें किसी भी दिशा में ले जाए या हमारी जिन्दगी के मायनों को किसी भी तरह से परिभाषित करें।

कई बार मैंने पूरे विश्वास के साथ जीवन जीया है, जीवन को दिशा दी है, अपने परिजनों से मीलों दूर रहा हूँ, ऐसी भूमिकाओं में रहा हूँ, जिनसे दुनिया के लिए कुछ कर संकू और इन सभी चीजों में मैंने अपने जीवन को अर्थपूर्ण पाया है। इसके बावजूद अन्य कई मौकों पर मैं खुद को हर चीज से विमुख भी पाता हूँ। हेनरी फोर्ड ने कहा है,’ आप चाहे खुद पर विश्वास करें या अविश्वास, आप सही होते है।यहा भी कुछ ऐसा ही है। अगर आपको लगता है कि आपकी जिन्दगी के मायने है, तो निश्चित रूप से है।

अलग नजरिया है आपका

आपका दृष्टिकोण आपके व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है, जिन्हें आपने शिद्दत से महसूस किया है। दुनिया के बारे में जो आपका नजरिया है, वैसा किसी और का नही हो सकता। आपकी क्षमताएं, जो कि आपके विशिष्ट दृष्टिकोण से जुड़ी हुई है, दुनिया को कुछ नया देने की सामर्थ्य रखती है और यह भी अपने आप में अनूठा है। आपकी अपनी जिन्दगी, फिर चाहे वह आनन्द से भरपूर हो, विचारपूर्ण हो, धाराप्रवाह हो या कार्यो की गतिशीलता से भरी हुई हो, यह सब कुछ आपके महसूस करने पर ही निर्भर है। एक बार अपनी खासियत पर गौर करें, थोड़ा गहरे उतरें और खुद से पूछें कि क्यों आप अपना योगदान देने से पीछे हट रहे हैं?

प्रेम का जरिया है आप

कवियों ने कहा है, प्रेम ही दुनिया की पोशाक है। हम प्रेम पाते है, प्रेम ही देते है। जब प्रेम हमारे विचारों,शब्दों और कार्यो के जरिये बहने लगता है, तब हम प्रेम से भर जाते हैं। मैं हर दिन wife के जरिये life में प्रेम को घटित होते हुए देखता हूँ। उसके चेहरे पर एक मुस्कान रहती है। मैंने उसे driver,guard,दुकानदार व् दोस्तों से जुड़ते, उन्हें हंसाते और उनके सुख-दुःख बांटते देखा है। वह लोगो को उनके बारे में अच्छा महसूस कराती है। दूसरों को प्रेम से छूने से जिन्दगी के मायने बढ़ जाते है।

सच को पहचानें

हमारा विवेक उस समय कान में बुदबुदाता है, जब हम जिन्दगी में सच के रास्ते से भटकने लगते है। ऐसा इंसान होना कम बड़ी बात नही है, जो अपने भीतर की आवाज को सुन पाए और उस अनुसार प्रतिक्रिया दे सके। गांधीजी ने नाउम्मीदी में अकेले खड़े रहने के साहस की बात की थी। जिन्दगी हममें से कुछ लोगों को मानवता की सेवा के लिए बुला सकती है। हम उस आवाज का अनुसरण कर अपने life का उद्दार कर सकते है। अर्थ डे के संस्थापक गेलार्ड नेल्सन कहते है,’विवेक की सबसे बड़ी कसौटी वर्तमान में भावी पीढ़ी की भलाई के लिए कुछ करना है, जिनके शुक्रिया के शब्द भी हम सुन पायेंगे।दूसरों के लिए कुछ करने की तीव्र इच्छा एक उपहार है, जिसके लिए हमें कृतज्ञ होना चाहिए।

आत्मसम्मान की रक्षा

आत्मसम्मान से जीने का हक हम सबको है। दुनिया में लाखों-करोडो लोग सम्मान से जीने के मौलिक से वंचित है। आधारभूत जरूरतों तक से महरूम है। अपने व दूसरों के लिए खड़े होना सीखें। दूसरो के हक की बात करना आपकी अपनी आवाज को मायने देता है।

तुम्हें धरती की परवाह है

आपने कभी इस धरती के साथ अपना जुड़ाव महसूस किया है? मैंने उस जुड़ाव तब महसूस किया, जब मैं family के साथ ब्रिटेन में पहाड़ों की यात्रा पर गया था। जब आप nature का अभिनंदन करते है तो अपनी जिन्दगी के मायने भी समझते है। आप इस धरती की परवाह करते है, जो हमारा दायित्व भी है। इस धरती, इस प्रकृति ने ही कई रूपों में हमारे जीवन को पूर्णता दी है।


                                             www.jonsymes.com



# इस article के writer ‘जॉन साइम्सजो writer,poet,coach और teacher है। योर प्लेनेट नीड्स यूउनकी famous book है। life की अनंत संभावनाओं को खोजना उनका प्रिय विषय है।






Tags:  Taking things to Heart (बातों को दिल पर लेना)      Motivational Story
                                     Motivational Article




No comments:

Post a Comment