Saturday, September 9, 2017

Best Nutritive की सात अच्छी आदते

Best Nutritive


हम क्या खाते है और कितना पानी पीते है, यह तय करता है कि हम कितने fit और health रहेगे। अच्छी सेहत के लिए खान-पान में पोषण का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जानते है पोषण से सम्बंधित कुछ बाते-

1 breakfast जरुर करे

खुद को यह बताये कि सुबह का नाश्ता अच्छी सेहत के साथ-साथ body को ऊर्जावान बनाये रखने के लिए जरूरी है। टोंड दूध के साथ ओट्स ले। उच्च फाइबरयुक्त fruit और एक चुटकी दालचीनी खाए। इससे blood शर्करा को control करने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो मल्टीग्रेन बेड और कुछ अंडे, हल्के तले हुए मशरूम और हरी पत्तेदार vegetable भी खा सकते है।

2 ज्यादा चाय कॉफ़ी ठीक नही

चाय और कॉफ़ी की मात्रा का ध्यान देना बहुत जरूरी है। green tea भी अधिक न पीये। पांच कप से अधिक green tea लेना body में पानी की कमी पैदा करेगा। अगर आप सिर्फ दूध और चीनी वाली चाय पीते है तो यह तय है कि आप सीमा से अधिक चीनी डाइट में ले रहे है।

 3 खूब खाए हरी पत्तेदार vegetable

यह ध्यान रखे कि daily कितनी मात्रा में हरी पत्तेदार vegetable का सेवन कर रहे है। पालक और मेथी में फोलेट प्रचुरता में होते है। इस vitamin से body में लाल रक्त कोशिकाओं तेजी से बनती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमे calorie बहुत कम होती है। तीनो समय हरी vegetable को भोजन में शामिल करे।

4 पानी है अनमोल

हर आधे घंटे में पानी पीये। पानी body के पोषक तत्वों को भीतरी अंगो और उतकों तक ले जाता है। यह ध्यान रखे कि जूस और अन्य drinks पानी की बराबरी नही कर सकते।

5 नीद का रखे ध्यान

पोषक तत्व नीद पर भी असर डालते है। सोने से पहले कैफीन, चाकलेट, अधिक चिकनाई वाली चीज न खाए। ये चीजे आंतो को प्रभावित करती है। example के लिए सोने से पहले अधिक तला खाना पित्त बनाता है। और पाचन प्रकिया को धीमा करता है।

6 हर रोज व्यायाम करे

अपने workout में heart के लिए लाभकारी व्यायाम करे। body को मजबूत और लचीला बनाये रखने वाले व्यायामों को शामिल करे।

7 healthy स्नेक्स

हल्के फुल्के नाश्ते के लिए स्वस्थ तरीके आजमाए। इससे भूख control रहती है। सेब,अनार के दाने और बादाम का सलाद खाए। शाम के समय गाजर और खीरे का सलाद खाए।






No comments:

Post a Comment